फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two buses brought seas from Bihar without a permit

परमरोट बगैर बिहार से मजदूर लेकर आई दो बसें सीज

Tue, 22 Sep 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two buses brought seas from Bihar without a permit
बिना परमिट बिहार से मजदूर लेकर आईं दो बसें सीज
विज्ञापन

शमसाबाद। बिहार प्रांत से बगैर परमिट के भट्ठा मजदूरों को लेकर आईं दो बसों को यात्री कर अधिकारी ने पकड़ लिया। नेशनल व एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में जाने का परमिट न होने पर मजदूरों को उतार कर बसों को सीज कर दिया। भट्ठा मालिक मजदूरों को ट्रैक्टर ट्राली से ले गए। एक अन्य बस टैक्स बकाये में सीज की गई जो टैक्स जमा होने पर छोड़ दी गई।
कायमगंज क्षेत्र के कुछ भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर लॉकडाउन में बिहार चले गए थे। वे लौटने लगे हैं। बिहार से 100 से अधिक भट्ठा मजदूर दो प्राइवेट बसों से मंगलवार भोर कायमगंज जा रहे थे। फैजबाग के पास यात्री कर अधिकारी वीके आनंद ने चेकिंग में दोनों बसों को रोक लिया। चालक व परिचालक से बसों के कागज, बिहार से यूपी में आने का परमिट मांगा।
विज्ञापन

वे कागज नहीं दिखा सके। यात्री कर अधिकारी ने सभी मजदूरों को उतार कर बस फैजबाग चौकी में बसें खड़ी करा दीं। इसकी जानकारी पर भट्ठा मालिकों ने ट्रैक्टर ट्राली भेजकर मजदूरों को बुलवा लिया। यात्री कर अधिकारी वीके आनंद ने बताया कि बसों के पास परमिट नहीं था। दोनों बसों में क्षमता से अधिक मजदूर बैठे थे। इससे बसें सीज की गई हैं। इसके अतिरिक्त चतुर्वेदी बस सर्विस की एक बस टैक्स बकाया में सीज कर दी गई। टैक्स जमा होने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed