फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two brothers who were coming to vote were robbed by poisoning

Farrukhabad News: मतदान करने आ रहे दो भाइयों को जहरखुरानी ने लूटा

Thu, 11 May 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 11 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two brothers who were coming to vote were robbed by poisoning
कायमगंज। नगर के मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी 28 वर्षीय बृजेश व उसका छोटा भाई 22 वर्षीय प्रशान्त जयपुर में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। एक प्रत्याशी के बुलावे पर दोनों भाई बस से घर आ रहे थे। रास्ते में जहर खुरानी गिरोह ने उनसे दोस्ती कर एक ढाबे पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद उनकी जेब से नकदी व मोबाइल पार कर बस से खिसक गए। बेहोशी हालत में दोनों भाइयों को रोडवेज के चालक व परिचालक ने फर्रुखाबाद बस स्टैंड पर उतारा। फर्रुखाबाद पुलिस की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन दोनों को लेकर आए और सीएचसी में भर्ती कराया। जहां होश में आने के बाद बताया कि प्रशान्त के 4 हजार रुपये व मोबाइल, ब्रजेश के 10 हजार रुपये व मोबाइल जहर खुरानी गिरोह ने पार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed