फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two brothers injured in poisonous gas in well in farrukhabad

कुएं में घुसे दो भाइयों की जहरीली गैस से मौत

Sun, 26 Aug 2018 11:56 PM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Sun, 26 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two brothers injured in poisonous gas in well in farrukhabad
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला अनूप में रविवार की सुबह बोरिंग का पट्टा ठीक करने कुएं में उतरे दो सगे भाइयों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई। रक्षाबंधन के दिन हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने उपजिलाधिकारी व सीओ मोहम्मदाबाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


नगला अनूप निवासी जमादार के पांच पुत्र जनवेश, विशंभर, जसवीर, करन सिंह और इंद्रेश हैं। भाइयों में सबसे बड़े जनवेश रविवार की सुबह पुत्र अंशुल व पुत्री सोनी के साथ खेत पर लगे नलकूप पर गए थे। नलकूप में कुछ खामी आने पर वह पट्टा ठीक करने के लिए कुएं में उतर गए। काफी देर तक कुएं से बाहर न निकलने पर पुत्र अंशुल ने मोबाइल से चाचा जसवीर (जनवेश का छोटा भाई) को सूचना दी। इस पर जसवीर तुरंत मौके पर पहुंचा और वह भी कुएं में उतर गया। काफी इंतजार के बाद भी जब दोनों बाहर नहीं निकले तो सोनी ने घर जाकर पूरी घटना बताई। इस पर परिजन व बड़ी संख्या में गांव वाले खेत पर पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कुछ ही देर में उपजिलाधिकारी (सदर) रमेशचंद्र यादव, सीओ मोहम्मदाबाद, कानूनगो जबर सिंह, लेखपाल आशुतोष पांडेय और एसओ जहानगंज संजीव राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गांव वालों की मदद से काफी मशक्कत के बाद जनवेश व जसवीर को कुएं से बाहर निकाला। दोनों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed