{"_id":"655f9ebbfab06548540b9934","slug":"two-bike-riders-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-referred-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1405-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, रेफर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गुरुगांव देवी मंदिर की ओर घूमने निकले बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल से रेफर कर दिया गया। एक घायल का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला बीबीगंज निवासी रिषभ शाक्य (25) ठंडी सड़क स्थित एक दुकान पर काम करता है। वह बुधवार देर रात पक्का पुल नाला सिम्तसुमाल निवासी दोस्त गुलशन वर्मा (23) के साथ बाइक से गुरुगांव देवी मंदिर की ओर गया था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। रिषभ बिना हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था। उसके जबड़े और सिर में गंभीर चोटें आईं, पैर भी टूटा बताया जाता है। गुलशन के भी मुंह में काफी चोटें लगीं। डॉक्टर ने घायलों को रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे भाई अश्वनी निजी अस्पताल ले गए। रिषभ का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, हालत गंभीर बताई जा रही है।