{"_id":"5d78f40e8ebc3e0152558d8f","slug":"two-bike-riders-died-in-a-road-accident-farrukhabad-news-knp512839573","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में विमल उर्फ टीटू के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : FARRUKHABAD
स्वच्छ भारत मिशन में काम करने वाले दो बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां मृत घोषित कर दिया गया। हादसा इतना भीषण था कि मृतकों के हेलमेट चकनाचूर हो गए। वे हरदोई जा रहे थे। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। तहरीर न मिलने से देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
फर्रुखाबाद-बरेली राजमार्ग पर जैनापुर मोड़ पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे बाइक सवार विमल चौहान उर्फ टीटू (22) पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम जैली जिरौली, थाना बिछवां, मैनपुरी और अनिल (20) पुत्र सबधेश सिंह निवासी ग्राम कुंदननगला थाना छिबरामऊ, कन्नौज को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।
दुर्घटना में मौके पर ही हेलमेट चकनाचूर हो गए। पुलिस गंभीर हालत में दोनों को लेकर लोहिया अस्पताल आई, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंचे, तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पिता गजेंद्र ने बताया कि विमल और उसका साथी अनिल स्वच्छ भारत मिशन में किसी संस्था के अंडर में जनपद हरदोई में काम करते थे। दोनों हरदोई ही जा रहे थे। विमल दो भाइयों में से बड़ा था और छोटा अंशुल है। उधर, अनिल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।