{"_id":"5fe1ef1a8ebc3e3e8310201f","slug":"two-arrested-for-robbery-from-employee-s-son-farrukhabad-news-knp601385692","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी के पुत्र से लूट में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी के पुत्र से लूट में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जानकारी देते एसपी अशोक कुमार मीणा व पीछे खड़े आरोपी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कर्मचारी पुत्र के साथ हुई लूट में पुलिस व एसओजी ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई बाइक व एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। गिरोह का सरगना व तीन अन्य फरार हैं।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पिपराभोजी निवासी इंटर कॉलेज के कर्मचारी संजीव यादव के पुत्र हिमांशु को तीन दिसंबर की शाम बदमाशों ने लूटा लिया था।
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने कनासी ईंट भट्ठे के पास से शहर कोतवाली के उस्मानपुर निवासी रिंकू राजपूत, नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव घुमइयां रसूलपुर निवासी गोपाल राजपूत को पकड़ा हैं।
विज्ञापन
इनकी निशानदेही पर लूटी गई बाइक व तमंचा, दो कारतूस बरामद किए गए हैं। गांव उस्मानपुर निवासी गिरोह का सरगना नीलेश राजपूत अपने साथी गांव घुमइयां रसूलपुर निवासी रजनेश उर्फ गब्बर और थाना जहानगंज के गांव नंदगांव निवासी राजवीर राजपूत के साथ फरार हो गया है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस दौरान सीओ सोहराब आलम, एसओ पूनम जादौन, प्रतिसार निरीक्षक किश्वर अली मौजूद रहे।