फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two and a half thousand candidates were absent from the board examination

Farrukhabad News: बोर्ड परीक्षा से गैरहाजिर रहे ढाई हजार परीक्षार्थी

Sun, 26 Feb 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 26 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand candidates were absent from the board examination
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को 2500 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। चित्रकला में सर्वाधिक 2167 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। कृषि व शिक्षा शस्त्र की परीक्षा से 333 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला विषय की परीक्षा थी, जो सभी परीक्षा केंद्रों पर हुई। गहन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश करने दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह व प्रधानाचार्य उजयवीर सिंह ने करीब एक दर्जन से ज्यादा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कुछ परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की शिकायतें मिलीं। बाकी व्यवस्था ठीक थी। डीआइओएस ने परीक्षा कक्षों व काॅलेज के कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला कंट्रोल रूम प्रभारी रामलखन पाल ने बताया कि हाईस्कूल चित्रकला विषय में पंजीकृत 26,667 में 24,500 व इंटरमीडिएट कृषि विषय में पंजीकृत 232 में 212 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट में पंजीकृत 2306 में 313 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआइओएस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed