फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two and a half hour jam at Maseni intersection, ambulance stuck

Farrukhabad News: मसेनी चौराहे पर लगा ढाई घंटे जाम, एंबुलेंस फंसी

Mon, 08 May 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 08 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two and a half hour jam at Maseni intersection, ambulance stuck
फर्रुखाबाद। शहर के बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मसेनी चौराहे पर बेतरतीब वाहन फंसने से करीब ढाई घंटे जाम लगा रहा। इसमें दो एबुलेंस भी काफी देर फंसी रही। सीओ सिटी की कार को काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे मसेनी चौराहे पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही की वजह से जाम लग गया। बताया जाता है कि एक डंपर लकूला की ओर मुड़ा। उसी वक्त कई ट्रैक्टर और बसें भी आ गईं। कुछ देर ट्रैक्टर और डंपर चालक में विवाद होता रहा। इसी दौरान वाहनों की कतारें लग गईं। जब तक सुरक्षा कर्मी पहुंचे, तब कई वाहन आड़े तिरछे घुस गए। लिहाजा जाम की कतार लंबी होती चली गई। इसी दौरान पहुंची दो एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। इन्हें काफी देर बाद निकाला जा सका। सीओ सिटी प्रदीप सिंह भी पहुंच गए। उनकी कार भी जाम में फंस गई। कार में मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों ओर वाहनों को रोककर सीओ की कार को निकलवाया। करीब ढाई घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed