फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   TruNaut trial successful, Corona investigation from today

ट्रूनॉट का ट्रायल सफल, आज से होगी कोरोना नमूनों की जांच

Tue, 09 Jun 2020 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
TruNaut trial successful, Corona investigation from today
लोहिया अस्पताल में ट्रूनाट मशीन लगाते इंजीनियर। - फोटो : FARRUKHABAD
ट्रूनॉट का ट्रायल सफल, आज से कोरोना जांच
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना नमूने की रिपोर्ट को अब दो-तीन दिन का इंतजार नहीं करना होगा। लोहिया अस्पताल में लखनऊ से आए इंजीनियरों ने ट्रूनॉट मशीन की प्रोग्रामिंग लोड कर दो नमूनों से ट्रायल भी ले लिया। बुधवार से नमूनों की जांच यहीं की जाएगी। दो घंटे में दो नमूने की रिपोर्ट आ जाएगी।
जिले के कोरोना नमूनों की जांच कभी लखनऊ तो कभी सैफई में की जाती रही है। डीएम मानवेंद्र सिंह के प्रयास के बाद जिले को एक ट्रूनॉट मशीन मिल गई थी। लखनऊ से पहुंचे इंजीनियरों ने इसे लोहिया अस्पताल में लगाकर कोरोना की प्रोग्रामिंग लोड कर दी। वैसे इसका प्रयोग टीबी की जांच में किया जाता है।
विज्ञापन

इंजीनियरों ने ट्रायल के लिए दो मरीजों के नमूने लिए और दो घंटे में जांच रिपोर्ट भी दे दी। मशीन का संचालन पैथोलॉजिस्ट डा. स्वास्तिक बाजपेई की देखरेख में होगा। उन्होंने बताया कि इस मशीन से दो नमूनों की जांच रिपोर्ट दो घंटे में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार से लैब टेक्नीशियन अमृता श्रीवास्तव और जितेंद्र जांच करेंगे। 500 किटें भी मिल गईं हैं। अन्य स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान सीएमओ डा. चंद्रशेखर, एसीएमओ डा. दलवीर सिंह, सीएमएस डा. एसपी सिंह भी रहे।
नमूने से एलटी को इंफेक्शन की आशंका खत्म
पैथोलॉजिस्ट डा. स्वास्तिक बाजपेई ने बताया कि यह मशीन काफी नई तकनीक की है। इसमें जो वायल प्रयोग होती है, वह अत्याधुनिक है। इसमें नमूने में इंफेक्शन का वायरस मर जाता है। लिहाजा जांच स्टाफ को संक्रमण का खतरा खत्म हो जाएगा।

ऑपरेशन के मरीजों के लिए 25 बेड आरक्षित
अब ओपीडी में गंभीर बीमारी के ऑपरेशन वाले मरीज देखे जाएंगे। इनको भर्ती करने के लिए 25 बेड आरक्षित किए गए हैं। एक मरीज और एक तीमारदार का नमूना लिया जाएगा। इस दौरान यह बेड पर ही अलग रहेंगे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उनका ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed