फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Truck collides with car, highway jam

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, हाइवे जाम

Sun, 17 Oct 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with car, highway jam
चाचूपुर के निकट इटावा बरेली हाईवे पर टक्कर के बाद खड़ी बोलेरो और ट्रक व लगी भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाचूपुर के पास कार और ट्रक में टक्कर होने के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इससे यातायात बंद हो गया। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की तीन-तीन किमी लंबी कतारें लग गईं। काफी मशक्कत के बाद राजेपुर थाना और पांचाल घाट चौकी पुलिस ने पहुंचकर वाहनों को हटाया। शाम सात बजे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

रविवार शाम साढ़े चार बजे चाचूपुर के पास बरेली की ओर जा रही एक कार में तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मार दी। इससे कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर लगने के बाद ट्रक बीच रोड पर तिरछा खड़ा हो गया। मौका पाते ही ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। कार में सवार लोगों में एक बच्ची को मामूली चोट आई। दोनों वाहन बीच रोड पर फंस जाने से यातायात बंद हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर राजीेपुर थाना प्रभारी दिनेश गौतम, यातायात प्रभारी रजनेश यादव व पांचाल घाट चौकी प्रभारी भोलेंद्र चतुर्वेदी घटनास्थल पर पहुंच गए। करीब ढाई घंटे बाद वाहनों को मौके से हटाया जा सका। इसके बाद यातायात चालू किया गया। साढ़े सात बजे हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। जाम में फंसे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कायमगंज मार्ग पर शुकरुल्लापुर पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के किनारे बने एप्रोच रोड पर बारिश से जलभराव हो गया। शाम करीब पांच बजे एक ट्रक मिट्टी में फंस गया। लिहाजा वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देर रात ट्रक को निकाला गया। जिससे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed