फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Truck carrying 54 Nepalis caught from Mumbai

मुंबई से 54 नेपालियों को लेकर आ रहा ट्रक पुलिस ने पकड़ा

Tue, 19 May 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Truck carrying 54 Nepalis caught from Mumbai
कमालगंज के रामलीला मैदान में ट्रक से आए नेपाली लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
मुंबई से 54 नेपालियों को लेकर आ रहा ट्रक पकड़ा
विज्ञापन

कमालगंज। मुंबई से 16 मई को चला ट्रक पुलिस ने पकड़ लिया। इसमें मुंबई के अंधेरी, दादर, बिले पार्ले व कुर्ला के 54 लोग बैठे थे। यह सभी मुंबई के ठाणे क्षेत्र से सवार हुए थे। यह नेपाल के जिला कंचनपुर व बैतड़ी जिले के मूल निवासी है। मुंबई के होटलों में काम करते हैं।
लखीमपुर खीरी जिले में पलिया के पास गौरीफंटा तक जाने के लिए ट्रक चालक से बात तय की गई थी। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने रामलीला मैदान पर ट्रक को लाकर नेपालियों को ट्रक से उतरवाकर स्पोर्ट्स गार्डन क्वारंटीन सेंटर के पास मैदान में लाइन लगवाई।
विज्ञापन

बस्ती से नासिक 32 हजार में गया था, नेपालियों से लिए 2.20 लाख
ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि वह बस्ती जिले से 32 हजार भाड़े में मैदा लादकर नासिक ले गया था। वहीं नेपालियों ने बताया कि ट्रक चालक ने प्रत्येक व्यक्ति से 4080 रुपये किराया तय किया। इस हिसाब से 2 लाख 20 हजार 320 रुपये देने पड़े। वहीं चालक का कहना था कि यह लोग एक सेठ के माध्यम से आए हैं। 1.20 लाख रुपये सेठ खुद खा गया। हमें एक लाख ही दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक पकड़े जाने की सूचना एसडीएम को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूमी बिटिया, चार दिन बाद मिला खुला माहौल
54 नेपालियों में दो महिलाएं व एक दो साल की बच्ची भी है। ट्रक में 50 लोग पीछे ठुसे बैठे थे और 4 आगे बैठे थे। इतनी भीड़ में 4 दिन के सफर में बच्ची बेहाल हो गई। रामलीला मैदान में जैसे ही वह मां की गोद से उतरी, मानों उसे खुशियों का खजाना मिल गया हो। वह दूध की बोतल मुंह में लगाए उल्लास से ऐसे झूम रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed