{"_id":"66cb8001f2525bc692068454","slug":"troubled-by-financial-constraints-a-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-114834-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने फंदा लगा कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने फंदा लगा कर दी जान
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति निजी इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट था। कंपनी बंद होने व रुपये डूबने से वह बीमार हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी बृजेश निजी इंश्योरेंस में काम करते थे। उन्होंने खुद व कई लोगों का रुपया कंपनी में लगवाया था। कंपनी में काम बंद होने के बाद से बृजेश बीमार रहने लगे। वहीं, लोग अपना रुपया वापस दिलाने के लिए बृजेश पर दबाव डाल रहे थे।
इसके कारण बृजेश की पत्नी रचना (45) काफी समय से परेशान चल रही थी। रविवार को रचना ने कमरे के कुंडे में फंदा लगाया और उस पर लटक गई। परिवार के लोगों ने रचना को लटका देखा तो आनन-फानन में उसको उतारकर पास के एक नर्सिंग होम में ले गए। वहां रचना को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बृजेश व पुत्री राधा, पुत्र हर्षित का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार भाटी ने बताया कि इस संबंध में परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।