फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tripura police conducted a raid and caught the lover couple

Farrukhabad News: त्रिपुरा पुलिस ने छापा मार प्रेमी युगल को पकड़ा

Wed, 06 Aug 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tripura police conducted a raid and caught the lover couple
फर्रुखाबाद। त्रिपुरा पुलिस ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के याकूतगंज में प्रेमी युगल को बरामद किया। नाबालिग प्रेमी को पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह व युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा है। त्रिपुरा पुलिस ने प्रेमी युगल की ट्रांजिट रिमांड ले ली है। त्रिपुरा राज्य के जिला गोमती थाना व कस्बा काकरावन की महिला उप निरीक्षक पूर्णिमादास सरकार ने फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस के सहयोग से कस्बा याकूतगंज में छापा मारा। पुलिस ने यहां से प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। प्रेमी नाबालिग है, जबकि प्रेमिका बालिग। पुलिस का कहना है कि करीब एक माह पहले प्रेमी युगल भागे थे। दोनों थाना व कस्बा काकरावन के रहने वाले हैं। मोबाइल लोकेशन के आधार पर याकूतगंज में छापा मारकर प्रेमी युगल को पकड़ा गया। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि त्रिपुरा पुलिस ने प्रेमी युगल की ट्रांजिट रिमांड ले ली है। सात अगस्त को त्रिपुरा पुलिस प्रेमी युगल को ले जाएगी। अभी प्रेमिका को वन स्टॉप सेंटर फतेहगढ़ व नाबालिग प्रेमी को बाल संप्रेक्षण गृह भिजवा गया है। उन्होंने बताया कि याकूतगंज में छापेमारी कर प्रेमी युगल को बरामद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed