फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Triple engine government will develop Khimsepur Nagar Panchayat

Farrukhabad News: ट्रिपल इंजन सरकार खिमसेपुर नगर पंचायत का करेगी विकास

Sat, 27 May 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 27 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Triple engine government will develop Khimsepur Nagar Panchayat
मोहम्मदाबाद। नवसृजित नगर पंचायत खिमसेपुर में शनिवार को एसडीएम सदर ने पहले अध्यक्ष को सभासदों के साथ शपथ दिलाई। सांसद व विधायक ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार से इस बड़ी नगर पंचायत का विकास होगा। इसमें वह पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत खिमसेपुर स्थित राजा साहब की गढ़ी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह व 16 सभासदों को एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह ने शपथ ग्रहण कराई। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि अब ट्रिपल इंजन की सरकार में खिमसेपुर नगर पंचायत का विकास अच्छे ढंग से किया जाएगा। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा खिमसेपुर बहुत बड़ी नगर पंचायत है। इसका विकास करना अध्यक्ष के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। भाजपा सरकार होने से नगर पंचायत के विकास में सांसद होने के नाते वह पूरा सहयोग करेंगे। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, भास्कर दत्त द्विवेदी, ईओ डीडी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद। नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में संकिसा रोड स्थित अशोका कोल्ड स्टोरेज में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एएसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष ऊषा देवी व 15 सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सपा के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव व मोहित यादव, ईओ डॉ. कल्पना बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed