फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Treat the police as your friends and share your problems with them.

Farrukhabad News: पुलिस को दोस्त समझें, हर समस्या साझा करें

Wed, 19 Nov 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 19 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Treat the police as your friends and share your problems with them.
फोटो- 23 शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बोलते सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्म
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को शकुंतला देवी इंटर कॉलेज नवाबगंज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने कहा कि कोई भी अराजकतत्व अगर आपके रास्ते का बाधक है तो पुलिस आपके साथ हर कदम पर खड़ी है। पुलिस को दोस्त समझकर अपनी हर समस्या साझा करें।
सीओ ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता के साथ ही बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें। विद्यार्थी मोबाइल का प्रयोग कम से कम करें, क्योंकि आजकल साइबर ठगों का बोलबाला है। उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष का होने पर ही वाहन चलाएं। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि निसंकोच होकर पुलिस से शिकायत करें। पुलिस उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों के लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन पर अपनी निजी जानकारी, मोबाइल नंबर व फोटो शेयर न करें। आप सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर जागरूक होते हैं तो अपराध कम हो जाएगा। अगर कोई फोन या मैसेज करके, स्कूल-कोचिंग आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं।
प्रधानाचार्य अरविंद यादव ने अमर उजाला की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को नया सीखने को मिलता है। कार्यक्रम का संचालन नीरज महाजन ने किया।

काफी सीखने को मिला
कक्षा 12 की छात्रा रीता शाक्य ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में बहुत कुछ सीखने को मिला। सुरक्षा के लिए बताए गए हेल्प लाइन नंबर वह अपने घर और दोस्तों से साझा करेंगी।

बेईमानों पर कार्रवाई
छात्र संदीप कुमार ने सीओ से सवाल किया कि पुलिस की ईमानदारी कैसे चेक करें। इस पर जवाब मिला कि ईमानदारी चेक करने का कोई पैमाना नहीं होता, लेकिन बेईमानी का पता लगने पर कार्रवाई जरूर होती है। (संवाद)

फोटो- 23 शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बोलते सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्म

फोटो- 23 शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बोलते सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्म

फोटो- 23 शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बोलते सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्म

फोटो- 23 शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बोलते सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्म

फोटो- 23 शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बोलते सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्म

फोटो- 23 शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बोलते सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed