{"_id":"643854350e605c55b405c3a4","slug":"transformers-are-betraying-as-the-temperature-rises-farrukhabad-news-c-12-1-178160-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तापमान बढ़ने के साथ दगा दे रहे ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तापमान बढ़ने के साथ दगा दे रहे ट्रांसफार्मर
Fri, 14 Apr 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तापमान बढ़ने के साथ ट्रांसफार्मर दगा दे रहे हैं। क्षमता से अधिक लोड के चलते लाइनों में भी फाल्ट बढ़ रहे हैं।
जनपद में रिवैम्प्ड योजना के तहत 145 करोड़ रुपये से विद्युतीकरण स्वीकृत है। इसमें फीडरों की ओवर लोडिंग समाप्त करने के साथ ही बिजली चोरी रोकने के लिए बंच केबल डालने का काम होना है। अनुबंध के तीन माह बीत जाने के बावजूद कार्यदायी संस्था ने अभी तक फीडरों पर काम शुरू नहीं किया है। वहीं, ओवरलोडिंग व फाल्ट के चलते ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ घरों में उपकरणों का लोड भी बढ़ रहा है। इससे जर्जर लाइनें व ट्रांसफार्मर जवाब देने लगे हैं।
हालात यह हैं मार्च में तापमान बढ़ने के बाद हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया था। इसके बावजूद जनपद में 100 ट्रांसफार्मर धड़ाम हो गए। अप्रैल में अब दिनों दिन तापमान बढ़ रहा है। इससे घरों में बिजली खपत में भी इजाफा हुआ है। इसका नतीजा यह रहा कि 10 दिनों 45 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। माह के अंत तक ट्रांसफार्मर फुंकने का आंकड़ा 150 से पार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।