{"_id":"5740b1664f1c1be71fac78f8","slug":"transformer-not-being-imposed-on-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर न लगने पर लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर न लगने पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Sun, 22 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
त्रिपोलिया चौक पर जाम लगाए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले फुंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से दो मोहल्लों की बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। इससे गुस्साए लोगों ने शनिवार को त्रिपोलिया चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
लोहाई रोड पर दो ट्रांसफार्मर एक स्थान पर लगे है। दोनों बुधवार की रात फुंक गए थे। इनमें आग लगने से वहीं पर रहने वाले दिनेश अग्रवाल के मकान के बाहरी हिस्से में आग लग गई थी। इसके चलते दिनेश अग्रवाल ने ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की। ट्रांसफार्मर रखने की जगह को लेकर हुए विवाद के कारण समस्या उत्पन्न हो गई। इस कारण तीन दिन से एक भी ट्रांसफार्मर नहीं रखा जा सका। इससे खतराना और लोहाई रोड की बिजली सप्लाई बंद है।
इस कारण शनिवार को गुस्साएं लोगों ने त्रिपोलिया चौक पर जाकर जाम लगा कर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। शीघ्र ट्रांसफार्मर लगवा कर आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया। खतराना निवासी अधिवक्ता अंशु त्रिपाठी ने बताया कि बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही के चलते तीन दिन में ट्रांसफार्मर नहीं रखा जा सका है।
विज्ञापन
उधर, अवर अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों के विरोध के कारण ट्रांसफार्मर रखने के लिए फाउंडेंशन नहीं बन सका था। इस कारण ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया। अब विवाद शांत हो गया है। शीघ्र ट्रांसफार्मर लगा दिए जाएंगे। प्रदर्शन करने के दौरान दीपक द्विवेदी, पवन मिश्र, हिमांशु दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, संदीप शुक्ल, कल्लू मिश्र, लव शर्मा आदि मौजूद रहे।