फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Transformer explodes due to lightning strike

Farrukhabad News: बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर धड़ाम, दूसरे दिन भी बत्ती रही गुल

Sun, 31 May 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Transformer explodes due to lightning strike
फोटो-22 मोहल्ला पलरिया में बिजली न होने से हैंडपंप पर पानी के लिए लगी भीड़। संवाद
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला पलरिया में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार रात बिजली गिरने से फुंक गया। इससे करीब 200 घरों में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में लोग पानी और बिजली के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब आठ बजे आंधी और बूंदाबांदी के दौरान ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ फुंका। मोहल्ले के लोगों ने बिजली कर्मचारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद परेशान लोगों ने 1912 पर शिकायत दर्ज कराई। वहां से जसमई उपकेंद्र का एक नंबर दिया गया, जो सेवा में नहीं था। इससे लोगों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी। घरों के इन्वर्टर भी रात में ही जवाब दे गए। शनिवार सुबह बिजली न मिलने से सबमर्सिबल नहीं चल पाए। लोगों को पानी के लिए दूर-दराज के हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। कामकाजी लोगों की दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त हो गई।
विज्ञापन

बोतल मंगाकर प्यास बुझानी पड़ी
मोहल्ला पलरिया निवासी निर्मला देवी ने बताया कि शुक्रवार रात से शनिवार रात तक लगातार 24 घंटे बिजली न मिलने से भीषण गर्मी जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच गई। दूर-दराज हैंडपंपों से जब पानी भरने गए तो उससे लाल पानी निकला जो पीने योग्य भी नहीं था। इससे बोतल का पानी मंगाकर प्यास बुझानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे से बिजली न मिलने से नारकीय स्थिति
पटेल पार्क निवासी आलोक मिश्र ने बताया कि लगातार 24 घंटे से बिजली न मिलने से नारकीय स्थिति बन गई। दिन में कोई बिजली कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदलना तो दूर की बात देखने भी नहीं आया और न ही फोन रिसीव किया। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वर्जन

बिजली गिरने से रात में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिसे बदलने का काम चल रहा है। देर रात तक ट्रांसफार्मर चालू कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। - मासूम अली, अवर अभियंता

फोटो-22 मोहल्ला पलरिया में बिजली न होने से हैंडपंप पर पानी के लिए लगी भीड़। संवाद

फोटो-22 मोहल्ला पलरिया में बिजली न होने से हैंडपंप पर पानी के लिए लगी भीड़। संवाद

फोटो-22 मोहल्ला पलरिया में बिजली न होने से हैंडपंप पर पानी के लिए लगी भीड़। संवाद

फोटो-22 मोहल्ला पलरिया में बिजली न होने से हैंडपंप पर पानी के लिए लगी भीड़। संवाद

फोटो-22 मोहल्ला पलरिया में बिजली न होने से हैंडपंप पर पानी के लिए लगी भीड़। संवाद

फोटो-22 मोहल्ला पलरिया में बिजली न होने से हैंडपंप पर पानी के लिए लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed