{"_id":"62c8793a8f9efc22d12153c8","slug":"transfer-kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-doctor-swasth-vibhag-farrukhabad-news-knp7065567108","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः जिले को चार डॉक्टर मिले, चार स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः जिले को चार डॉक्टर मिले, चार स्थानांतरित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन से हुए स्थानांतरण के क्रम में जनपद से तीन डॉक्टरों का तबादला हो गया और चार की तैनाती हुई है। स्थानांतरण पर आईं एक डॉक्टर ने शुक्रवार को ज्वाइन भी कर लिया है।
जनपद में डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग को शासन से हुए स्थानांतरण के क्रम में चार डॉक्टर मिल गए हैं। इनमें जनपद चंदौली से वरिष्ठ परामर्शदाता (सर्जरी) डॉ. अनुरिता सचान, कौशांबी से डॉ. अरविंद कनौजिया, आगरा से डॉ. राजेश चंद्र माथुर व हरदोई से डॉ. राणा प्रताप की जिले में तैनाती की गई है। जबकि सीएचसी कायमगंज से डॉ. शिवप्रकाश को ललितपुर, डिप्टी सीएमओ डॉ. उत्तम सिंह व डॉ. अनुराग सिंह को आगरा व लोहिया अस्पताल से डॉ. प्रदीप सिंह को विधूना जनपद औरैया के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है।
पूर्व में स्थानांतरण पर मिले एक डॉक्टर ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। वहीं, निजी अनुरोध पर जिले के नौ डॉक्टरों को गैर जनपद के लिए स्थानांतरित किया गया था, लेकिन जिले में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कार्यमुक्त करने पर रोक लगा रखी है। स्थानांतरित डॉक्टर रिलीव होने के लिए जोड़तोड़ करने के साथ सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। यदि यह नौ डॉक्टरों को कार्यमुक्त कर दिया गया तो स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी होना तय है।