{"_id":"661acd4613606412e40f076a","slug":"training-given-to-polling-personnel-micro-observers-sector-and-zonal-magistrates-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-110338-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मतदान कर्मी, माइक्रो आब्जर्वर, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मतदान कर्मी, माइक्रो आब्जर्वर, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए सेंट एंथोनी स्कूल में शनिवार को प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा हो गया। मतदान कर्मियों के साथ माइक्रो आब्जर्वर, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को भी प्रशिक्षण दिया गया।
जनपद में 13 मई को लोकसभा चुनाव का मतदान है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र के नेतृत्व में शहर के नेकपुर स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में मतदान कर्मियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनरों ने प्रथम चरण के प्रशिक्षण के अंतिम दिन 266 पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम के अलावा माॅडल सखी बूथ के 24, दिव्यांग बूथ के 16 व युवा बूथ के 6 मतदान कर्मी, 288 माइक्रो आब्जर्वर, 144 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 17 जोनल मजिस्ट्रेट को भी प्रशिक्षण दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने निरीक्षण कर मतदान के दौरान सतर्कता के टिप्स व अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कहा कि सखी बूथ, मॉडल यूवा व दिव्यांग बूथों को बेहतर तरीके से सजाया जाए। इसमें कोई भी कमी न रहने पाए। शत प्रतिशत मतदान कराने का भी पूरा प्रयास हो।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्र ने भी कक्षा में जाकर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों ने मतदान के लिए फार्म 12ए भी लिए। डीडीओ श्याम कुमार तिवारी ने बताया कि अंतिम दिन के प्रशिक्षण में छूटे हुए कर्मचारी भी शामिल हो गए। पांच कर्मचारी प्रशिक्षण नहीं ले सके। इनमें चार गंभीर रूप से बीमार होने से भर्ती हैं। जबकि एक मतदान कर्मी ने दूसरे स्थान पर प्रशिक्षण ले लिया है। पीडी कपिल कुमार, बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।