फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   train se kata

ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान युवक ट्रेन से कटा

Tue, 13 Oct 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
train se kata
फर्रुखाबाद। बच्चों संग पत्नी के लापता होने के बाद ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता था।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव ढिलावल के पास रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह युवक का क्षतविक्षत शव ग्रामीणों ने देखा। पड़ोसी गांव पचपुखरा निवासी मंसुख पुत्र श्री किशन कुशवाहा ने युवक की शिनाख्त अपने छोटे भाई शीलू (26) के रूप में की। मंसुख ने बताया कि शीलू दिल्ली में पत्नी सुनीता और बेटी खुशी (7), आनंदी (4) के साथ रहता था। वहां एक प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता था। एक माह पहले उसकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई। इससे परेशान होकर वह घर लौट आया। मंसुख का आरोप है कि कानपुर के गांव भौंती निवासी उसके ससुरालीजन बेटी को गायब करने का आरोप लगा जेल भिजवाने की धमकी दे रहे थे। इससे शीलू परेशान रहने लगा। आज उसका शव रेल पटरियों पर मिला। आशंका है कि सुबह दिल्ली से आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस से कटकर जान दी है। शीलू के बड़े भाई मंसुख, लंकुश, नीलू और छोटा भाई रीलू है। बहन संजू और मां लौंगश्री का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है।
चौकी क्षेत्र तय करने में लगी देरी
घटनास्थल किस चौकी क्षेत्र में है, इसको लेकर करीब दो घंटे तक विवाद चलता रहा। सूचना पर बघार चौकी प्रभारी पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र रायपुर चौकी में होनी की बात कही। इस पर रायपुर चौकी प्रभारी पहुंचे। बाद में तय हुआ कि क्षेत्र बघार चौकी क्षेत्र में है, तब कहीं पंचनामा भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed