फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Traders raised the demand for stopping of trains and submitted a memorandum

Farrukhabad News: ट्रेनों के ठहराव की व्यापारियों ने उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

Mon, 12 May 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Traders raised the demand for stopping of trains and submitted a memorandum
कायमगंज। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए शनिवार को उप्र उद्योग व्यापार संगठन की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन मास्टर को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा, कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव कायमगंज स्टेशन पर किया जाए। इससे क्षेत्रीय व्यापार बढ़ेगा और यात्रियों को भी सविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि कोलकाता से आगरा कैंट जाने वाली ट्रेन संख्या 13167/13168, अहमदाबाद से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 19409 और कामाख्या कवि गुरु एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19615/19616 समेत अन्य ट्रेनों का ठहराव कायमगंज स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के ठहराव से कायमगंज स्टेशन पर होने वाली मासिक आय लगभग 1,35,000 रुपये तक पहुंच रही है। इस मौके पर जिला महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी, अनु कौशल, कन्हैया लाल, जेहान अहमद खान, हिमांशु शर्मा, संगम शाक्य, गौरव कुमार, चंद्र प्रकाश, अवनीश कौशल, राजीव राठौर, मनीष अरोड़ा, हर्षित गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed