फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Traders opened front against the arbitrariness of the administration

दुकानों से पहले व्यापारियों पर चलाना होगा बुलडोजर

Mon, 19 Sep 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Traders opened front against the arbitrariness of the administration
फर्रुखाबाद। लालगेट से बीबीगंज तक चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में मनमानी का आरोप लगाकर व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया। कहा कि प्रशासन 20 सितंबर से बुलडोजर चलाने की बात कह रहा है। दुकानों तक बुलडोजर पहुंचने के लिए उनके ऊपर से जाना होगा। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट और पालिकाध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10 बजे नेहरू रोड, लिंजीगंज, रेलवे रोड आदि के 100 से अधिक दुकानदार टाउनहॉल पहुंचे। वहां सभी धरने पर बैठ गए। कहा कि अतिक्रमण हटाने में भेदभाव हो रहा है। दुकानदारों को विश्वास में नहीं लिया गया। बैनामा होने के बावजूद बिना मुआवजा दिए तोड़फोड़ की गई। आरोप लगाया कि मास्टर प्लान और अतिक्रमण हटाओ अभियान के बारे में सही जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि अभियान कानून के खिलाफ है। अगर रेलवे रोड को मॉडल बना दिया जाता तो सड़कों पर आने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने मास्टर प्लान के नाम पर लूटखसोट का आरोप लगाया। कहा कि अब जेल जाने से नहीं डरते। वहां भी धरना ही दिया जाएगा। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट का नाम दीपाली भार्गव है, मगर उन्हें दिवाली की भी परवाह नहीं। इस मौके पर अनुपम रस्तोगी, मनोज मिश्रा, कमलेश गुप्ता, दिनेश तोमर, गौरव गुप्ता, राजीव शुक्ला, अशोक गुप्ता, बीपी सिंह, प्रमोद वर्मा, अनुराग अग्रवाल, संजय मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के बीच लगाएं बिजली के खंभे
रेलवे रोड पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों ओर बिजली खंभे लगाने की बात कही। व्यापारियों ने कहा कि यह गलत है। खंभे के सहारे ठेली, खोमचे वाले खड़े हो जाते हैं। इससे आवागमन में दिक्कत होती है। सड़क के बीच में खंभे लगाए जाएं, ऐसा न होने पर धरना-प्रदर्शन होगा।
पैदल जुलूस आज, डीएम को देंगे ज्ञापन
धरना स्थल पर ऐलान किया गया कि सोमवार सुबह 11 बजे टाउन हाल से पैदल मार्च शुरू होगा। लालगेट से सभी व्यापारी बाइक से जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed