{"_id":"589ca3fa4f1c1b7e0b37aa58","slug":"traders-drove-the-car-from-the-6-25-lakh-cash-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यापारी की कार से 6.25 लाख कैश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला व्यापारी की कार से 6.25 लाख कैश बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
बरामद रुपये गिनते थानाध्यक्ष व मौजूद उड़नदस्ता प्रभारी अरुण मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी 100 पुलिस ने काली नदी के पास छिबरामऊ (कन्नौज) जनपद) व जहानगंज बार्डर पर एक व्यापारी की कार से 6 लाख 25 हजार रुपये बरामद किया। पुलिस ने कार और रुपये को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वहीं व्यापारी भी पुलिस की हिरासत में है।
थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि यूपी 100 पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी हरियाणा के जिला पलवल निवासी गल्ला व्यापारी सुरेश चंद्र की कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में नगदी बरामद हुई। इसमें एक हजार के पुराने बंद हो चुके 11 नोट, पांच सौ के दो नोट समेत अन्य दो-दो हजार के नए नोट बरामद हुए।
पूछताछ में व्यापारी कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। इस पर उड़नदस्ता प्रभारी रंजन चौरसिया व आयकर विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। पुलिस ने कार व नगदी कब्जे में ले ली है। वहीं व्यापारी का कहना है कि वह चावल का कारोबारी है। कमालगंज व कन्नौज फ्लोरमिल से पेमेंट लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन
उधर व्यापारी को छोड़ने के लिए कई नेताओं ने फोन कर सिफारिशें कीं, लेकिन मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ जाने के कारण पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। इसी बीच चर्चा रही कि बरामद रकम में कुछ नोटों की गड्डियां पुलिस ने एक रुमाल में बांधकर टेबिल के नीचे छिपाने का प्रयास किया। तभी लोगों की उस पर नजर पड़ गई।
कुछ लोगों ने रुमाल को कैमरे में कैद कर लिया तो पुलिस ने व्यापारी पर रुमाल में पैसे बांधकर टेबिल के नीचे फेंकने का आरोप लगाकर पल्ला झाड़ लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस पर लगा आरोप गलत। व्यापारी ने ही रुमाल में बांधकर गड्डियां छिपाई थीं।