फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Traders again raised the problem of jam

व्यापारियों ने फिर जाम की उठाई समस्या

Thu, 23 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Traders again raised the problem of jam
पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक करते एएसपी अजय प्रताप। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों ने शहर में वाहन स्टैंड न होने से लगने वाले जाम की फिर समस्या उठाई। नगर पालिका के ईओ ने लालदरवाजा से चौक जाने वाले मार्ग पर खाली पड़ी नजूल की भूमि पर वाहन स्टैंड बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप की अध्यक्षता में गुरुवार को व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारी श्रवण बाजपेई और विवेक सारस्वत ने कहा कि लाल दरवाजा से चौक तक कोई वाहन स्टैंड नहीं है। इससे दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहक भी वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। इसके चलते दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

व्यापारी रविंद्र वैश्य ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सील्ड पैकिंग वाले खाद्य पदार्थों का नमूना लेते हैं। नमूना फेल होने पर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा देते हैं, यह गलत है। मुकदमा निर्माता के खिलाफ दर्ज किया जाना चाहिए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसर ने मामले को दिखवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका सदर के अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि लाल दरवाजा से चौक जाने वाले मार्ग पर मछली मंडी है। वहीं पर नजूल की जमीन खाली पड़ी है। उस पर ही वाहन स्टैंड बनवाकर ठेका उठा दिया जाएगा, जिससे सभी लोग वहीं वाहन खड़ा करें। इससे जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। इस दौरान व्यापारी हाजी अल्लाहदीन, चमन टंडन, किशन वर्मा, जितेंद्र वर्मा, सीओ व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
कुछ ही समस्याओं का हो पाता है समाधान
व्यापार मंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष हाजी अल्लाहदीन ने बताया कि प्रत्येक माह बैठक में व्यापारी समस्याएं रखते हैं, लेकिन कुछ ही समस्याओं का समाधान हो पाता है। अधिकारियों को अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

व्यापार मंडल कंछल गुट के नगर उपाध्यक्ष रविंद्र वैश्य ने बताया कि शहर के फुटपाथ भी खाली कराया जाना चाहिए। फुटपाथ पर कब्जा होने से लोगों को आने-जाने में भी परेशानी होती है। फुटपाथ खाली होने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed