{"_id":"63f907939892887c0f0c6564","slug":"tractor-trolley-overturned-in-the-ditch-driver-died-farrukhabad-news-c-12-1-95726-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दबकर चालक की मौत
विज्ञापन
अमृतपुर। खेत से आलू भरकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।
थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव पूर्वी गौटिया निवासी वीरपाल (40) शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर लेकर पड़ोसी गांव महमदपुर गढि़या में सुरेश के खेत से आलू भरने गए थे। वे आलू भरकर चले तो अधिक लोड होने की वजह से ट्रैक्टर-ट्राॅली खाई में पलट गई। वाहन के नीचे वीरपाल दब गए। चीख-पुकार पर पहुंचे कई ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कर चालक को बाहर निकाला। वीरपाल के शरीर में गंभीर चोटें थीं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वीरपाल की पत्नी गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है । उसके दो पुत्र आशीष व योगेश हैं। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।