फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tractor trampled the innocent, the family created a ruckus

ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से छात्र की मौत

Wed, 19 Oct 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tractor trampled the innocent, the family created a ruckus
आयुष के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
जहानगंज। कार की टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से छात्र की मौत हो गई। छात्र का शव उठाने पर परिजनों की पुलिस से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चालक मौका देखकर भाग गया।
थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर बीजल चौराहे के पास के निवासी प्रदीप कुमार प्रजापति का इकलौता पुत्र आयुष (8) गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता था।

वह बुधवार शाम लगभग छह बजे परचून की दुकान से सामान लेकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान जहानगंज की ओर से आ रही कार ने आयुष को टक्कर मार दी।
आयुष सड़क पर उछलकर गिर पड़ा। कार के पीछे आ रहा ट्रैक्टर का पहिया आयुष के ऊपर से निकल गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
हादसा देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर राजपूताना चौकी पर खड़ा करवा दिया।
परिजन व गांव के लोग चौराहे पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो परिजनों ने पकड़े गए ट्रैक्टर को थाने पर खड़ा कराने की बात कहकर शव को नहीं उठने दिया।
विज्ञापन

सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, सीओ कायमगंज सोहराब आलम सहित पुलिस लाइन व कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
मां सोमवती, बहन निक्की, लक्ष्मी, अनुष्का रो-रो कर बेहाल हो गईं। आयुष माता-पिता का इकलौता पुत्र था और तीनों बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed