फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tractor fell into ravine due to collision with truck, one injured

Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर खड्ड में गिरे, एक घायल

Sat, 30 Sep 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Tractor fell into ravine due to collision with truck, one injured
राजेपुर। रामगंगा पुल के पास आलू लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पीछे से आए पाइप लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड्ड में गिरकर पलट गए। एक ग्रामीण घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर सोमवंशी निवासी वेदराम व खुशीराम गुरुवार की रात को दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर आलू की बोरियां लादकर जनपद शाहजहांपुर की मंडी जलालाबाद में बेचने के लिए जा रहे थे। रामगंगा पुल से कुछ दूरी पर दोनों चालक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को किनारे खड़ा करके लघुशंका करने के लिए नीचे उतर गए। उसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से पाइप लादकर जा रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही से दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड्ड में पलट गई। खुशीराम ट्राॅली से गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल खुशीराम का इलाज करवाया। पुलिस ने मौके पर जांच कर ट्रक चालक से पूछताछ की। दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बात चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed