{"_id":"646a78e1528db43f390aa366","slug":"torch-procession-for-restoration-of-old-pension-fierce-sloganeering-farrukhabad-news-c-12-1-246532-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुरानी पेंशन बहाली को मशाल जुलूस, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुरानी पेंशन बहाली को मशाल जुलूस, जमकर की नारेबाजी
Mon, 22 May 2023 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 22 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार शाम कर्मचारी संगठनों व शिक्षक संगठनों की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में हाथ में मशाल लेकर चल रहे कर्मचारी व शिक्षक नारे लगा रहे थे। जुलूस के समापन पर कहा गया कि अब सरकार को हर हाल में पुरानी पेंशन बहाल करनी होगी।
विभिन्न राज्यों के चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे के जोरशोर से रंग दिखाने से कर्मचारियों में उत्साह है। रविवार शाम को इसकी प्रतिध्वनि मशाल जुलूस में दिखी। पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मंच के तत्वाधान में डीएन कालेज फतेहगढ़ से मशाल जुलूस की शुरुआत की गई। हाथों में मशाल थामे कर्मचारी व शिक्षक चाहें जो मजबूरी हो पुरानी पेंशन बहाली हो के नारे लगा रहे थे। कलक्ट्रेट तक मशाल जुलूस के बाद पदाधिकारियों ने हुंकार भरी। कर्मचारी नेता अखिलेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए अब जो बिगुल बजा है वह सरकार के इस संबंध में आदेश जारी होने पर ही रुकेगा। अभिनेश मिश्र ने कहा कि पेंशन रथ से भी जनजागरण हो रहा है। देवेश यादव ने कहा कि यह लड़ाई अब निर्णायक होने वाली है। वीरेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि छोटे राज्य पुरानी पेंशन लागू कर रहे हैं। संजीव पाठक ने कहा कि पूरी एकता के साथ आंदोलन चलेगा। राजेश अग्निहोत्री, राजीव गोयल, अजय शाक्य, कैलाश शंकर कनौजिया, अजीत द्विवेदी, शशिदेव सिंह, शशिलेन्द्र, प्रमोद शुक्ला, विमल कुमार, राजेश दुबे आदि मौजूद रहे।