{"_id":"5e6f8a9a8ebc3ea7d03e0cb5","slug":"took-domineering-hostage-beaten-up-farrukhabad-news-knp550616748","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से उठवाकर सभासद ने युवक को बंधक बनाकर पीटा, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से उठवाकर सभासद ने युवक को बंधक बनाकर पीटा, मुकदमा
विज्ञापन
मकान की जगह को लेकर चल रहे विवाद में दबंग रविवार देर रात एक युवक को घर से उठा ले गए। उसे सभासद के मकान में बंधक बनाकर पीटा गया।
सिर में तमंचे की बटें मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठा लिया। घायल की तहरीर पर सभासद समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
उधर, सभासद पक्ष ने भी मुकदमा दर्ज करा दिया है। होली के दिन भी इसी मामले में दबंगों ने बूरावाली गली में फायरिंग की थी।
शहर के हालात होली के दिन से बहुत बिगड़ गए हैं। निरंकुश दबंग अराजकता फैला रहे हैं। रविवार रात करीब सवा दस बजे बूरावाली गली निवासी धर्मेंद्र कुमार राठौर पुत्र भारत सिंह घर के बाहर टहल रहा था।
तभीनीबाचुअत निवासी अमित और मोहल्ले के ही गुल्लू ठाकुर आए। उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और नीबाचुअत निवासी सभासद सोनू बाजपेई उर्फ संजीव के घर ले गए।
वहां सभासद सोनू, दिवारीलाल, नीरज, लाला, हिमांशु, हैप्पी और कन्हैया ने बंधक बनाकर जमकर पीटा। घटना को अंजाम देकर सभासद धर्मेंद्र को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद नेतानगरी शुरू हुई, तो उन्हें छोड़ दिया गया। घायल की तहरीर पर सभासद समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
सोमवार सुबह पुलिस ने सभासद की मां सरोजनी देवी की तहरीर पर बूरावाली गली निवासी धर्मेंद्र, अन्नू पुत्रगण भारत सिंह व दो-तीन अज्ञात लोगों पर तमंचे से फायर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
उसमें कहा कि ये उनके घर पर आए और उन पर फायर कर दिया। धर्मेंद्र को पकड़ लिया साथी भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि इन्हीं दोनों पक्षों में होली के दिन भी मारपीट और फायरिंग हुई थी। पुलिस ने उस समय मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसीलिए दबंगों ने दोबारा घटना को अंजाम दिया।
बूरावाली गली निवासी भारत सिंह की एक जमीन है। उसमें बनी एक कोठरी में वह रहते हैं। उनके परिवार के ही लोग इस पर कब्जा करना चाहते हैं।
वह सीधे तो नहीं, बल्कि सभासद पक्ष को आगे करके उस पर कब्जे के प्रयास में हैं। दबंगों की मंशा है कि इसी तरह परेशान करके उन्हें यहां से भागने को मजबूर कर दिया जाए। इसके बाद उस कीमती जमीन पर कब्जा कर लिया जाए।