फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Token system collapsed in paddy purchase, moisture measuring device malfunctioned

धान खरीद में टोकन व्यवस्था ध्वस्त, केंद्रों पर नमी मापक यंत्र खराब

Mon, 28 Dec 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Token system collapsed in paddy purchase, moisture measuring device malfunctioned
धान क्रय केंद्र पर पूछताछ करतीं नोडल अधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
धान खरीद में टोकन व्यवस्था ध्वस्त, नमी मापक यंत्र खराब
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले की नोडल अधिकारी ने सोमवार को सातनपुर मंडी में धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां केंद्रों पर टोकन व्यवस्था का पालन न होने, नमी मापक यंत्र खराब मिलने पर नाराजगी जताई। वहां मौजूद किसानों से धान खरीद में आने वाली दिक्कतों की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
सातनपुर मंडी में धान खरीद के लिए तीन क्रय केंद्र संचालित हैं। नोडल अधिकारी/अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व सीडीओ डॉ.राजेंद्र पैंसिया के साथ क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। आलू संघ केंद्र पर उन्होंने रजिस्टर चेक किया तो एक सप्ताह के अंतर पर दो या तीन किसानों से धान खरीद पाई गई।
विज्ञापन

बीच के सात दिन में धान नहीं खरीदा गया। नमी मापक यंत्र भी खराब था। धान खरीद व टोकन व्यवस्था ठीक न मिलने पर उन्होंने केंद्र प्रभारी की फटकार लगाई। इसी केंद्र पर पूर्व में सिटी मजिस्ट्रेट के सामने किसानों ने धान खरीद में रुपये मांगने के आरोप लगाए थे। इसकी जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नोडल अधिकारी ने एफसीआई केंद्र पर कांटा चेक कराया। किसानों ने शिकायत की कि पहले जिस धान का सैंपल फेल कर दिया गया था, वह आज पास हो गया। यहां करीब दो घंटे तक नोडल अधिकारी ने कांटा चेक कराने के साथ स्टाक की बोरियां भी देखीं।
एक माह बाद धान का सैंपल हो गया पास
खाद्य विभाग विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर टोकन व्यवस्था ध्वस्त मिली। किसानों के भुगतान में काफी अंतर पाया। नमी मापक यंत्र से बिना चेक किए खरीद की जा रही थी। मानकों का पालन न होने पर नोडल अधिकारी ने रजिस्टर से नाम देखकर गांव पपियापुर निवासी किसान रामपाल को फोन किया।

उसने बताया कि एक माह पहले धान का सैंपल फेल कर दिया गया था, जो अब पास हो गया है। करीब 60 क्विंटल धान बेचने को है। मंडी गेट के टोकन नहीं चढ़ाए गए। इस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई और केंद्र प्रभारी प्रदीप कुमार यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed