फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Toilet choke of 100 houses sewer water filled in the streets for three months

Farrukhabad News: 100 घरों के शौचालय चोक, तीन माह से गलियों में भरा सीवर का पानी

Tue, 08 Aug 2023 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Toilet choke of 100 houses sewer water filled in the streets for three months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर पालिका की अनदेखी के चलते सीवर लाइन भरने से 100 घरों के शौचालय चोक हो गए। तीन माह से सीवर का पानी गली में भरा है। सड़ांध से घरों में रुकना मुश्किल है। पीड़ितों ने पालिकाध्यक्ष और डीएम के दरबार में गुहार लगाई, मगर सुनवाई नहीं हुई। परेशान लोग पहली मंजिल पर शौच करने को मजबूर हैं।
बारिश होने पर स्थिति बेहद खराब हो जाती है। हालात ऐसे हैं कि आधे आवास विकास कालोनी में गंदगी व बदबूदार पानी सीवर चैंबरों से ऊपर निकलने लगा है। शहर को स्वच्छ बनाने का ख्बाव देखने वाले पालिका के जिम्मेदार पॉश समझी जाने वाली आवास विकास कालोनी को भी साफ नहीं कर पा रहे हैं। आवास विकास के सेक्टर एक पीपल वाले पार्क के आसपास करीब 100 घरों की हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन

यहां शौचालय चोक हो चुके हैं। बाशिंदे पहली मंजिल पर शौच के लिए जाने को मजबूर हैं। दो दिन से बारिश न होने के बावजूद एक गली में सीवर का पानी भरा है। इससे उठती सड़ांध से घरों में रुकना मुश्किल है। यह हालात तीन महीने से बने हुए हैं। सेक्टर के सलमा बेगम, करन सिंह, खुशीराम, शाहिद हुसैन, नीरज कुमार, रोशनी, कुलदीप, प्रेमपाल आदि लोग पालिकाध्यक्ष और डीएम से मिले। पत्र भी दिया, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा आज भी बुरे हालातों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-29, अवध किशोर
कालोनी के अवध किशोर ने बताया कि जब मकान बनाया, तब दिक्कत नहीं हुई। अब सीवर का काम पालिका ने लिया, तो तीन माह से शौचालय भरे हैं। गलियाें में सीवर का पानी भरे होने से उठ रही सड़ांध से घरों में रुकना मुश्किल है। कोई सुनने वाला नहीं है।
फोटो-28, रक्षपाल सिंह
रक्षपाल सिंह ने बताया कि वह खुद पालिकाध्यक्ष के यहां महिला, पुरुषों के साथ गए थे। उन्होंने बात भी सही से नहीं सुनी। इसके बाद वह 19 जुलाई को डीएम के दरबार में गुहार लगाने गए। उन्हें पत्र दिया, फिर भी पालिका ने समस्या का समाधान नहीं किया।
फोटो-25, कौशल किशोर
कौशल किशोर सक्सेना कहते हैं कि आसपास के सौ से अधिक घरों के शौचालय भरे हैं। पहली मंजिल के शौचालय का प्रयोग करना मजबूरी है। जिम्मेदार पालिका और जिला प्रशासन समस्या का समाधान नहीं कर रहा।
फोटो-24, करन सिंह
करन सिंह कहते हैं कि कई बार लोग सीवर के पानी में गिर चुके हैं। घरों के बाहर रखी पटिया से लोग निकलते हैं। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है। बदबू से बचने के लिए दरवाजा और खिड़की बंद करके रहना पड़ता है।
-----
सीवर प्लांट की पांच में से तीन मोटर खराब
फर्रुखाबाद। आवास विकास कालोनी में लगे सीवर प्लांट का कुछ महीने पहले ही नगर पालिका ने हस्तांतरण कर लिया। इसके बाद से प्लांट सही से नहीं चल रहा है। उसमें तीन बड़ी और दो छोटी मोटरें लगी हैं। कई महीने से तीनों बड़ी मोटरें खराब पड़ी हैं। चूंकि सीवर का पानी अधिक ताकत लेता है, सो एक बड़ी और एक छोटी मोटर चलाई जाती है।
सात घंटे बाद इन्हें बंद करके दूसरी चला दी जाती हैं। इससे सीवर टैंक का लेबल नीचे चला जाता है। मगर इस वक्त हालात ऐसे हैं कि मात्र एक छोटी मोटर ही चल पा रही है। लिहाजा पूरा सीवर टैंक भरा हुआ है। यही वजह है कि करीब आधे आवास विकास कालोनी में सीवर की समस्या बनी हुई है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। (संवाद)


वर्जन
-सीवर का पानी भरने के लिए सक्शन मशीन भेजी थी, मगर उससे सफलता नहीं मिल रही है। इसके लिए जैटिंग सीवर मशीन होनी चाहिए। इसकी सुविधा नगर पालिका के पास नहीं है। सक्शन मशीन से समस्या समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं।
-ब्रजेंद्र सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, नगर पालिका परिषद, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed