फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   To win every show manoeuver

जीत के लिए खूब दिखाए दांव-पेंच

Fri, 22 May 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 22 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
To win every show manoeuver
कानपुर जोन की 19वीं अंतर जनपदीय भारत्तोलन एवं मुक्केबाजी प्रतियोगिता के
विज्ञापन
पहले दिन कानपुर नगर की टीम का दबदबा रहा। मुक्केबाजों ने जीत के लिए प्रतिद्वंद्वियों पर जमकर मुक्के बरसाए। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को पुलिस की भारत्तोलन और मुक्केबाजी प्रतियेागिता का आगाज हुआ। उद्घाटन जिला जज राजन चौधरी ने

फीता काटकर किया। जिला जज ने मैच शुरू होने से पहले टीम कैप्टन व मैनेजरों से परिचय लिया। पहला मैच 56 किलोग्राम भार वर्ग में इटावा के बहादुर कुमार और झांसी के आमिर अली के बीच खेला गया। बहादुर के मुक्कों के सामने आमिर ने घुटने टेक दिए। मैच के बाद बहादुर को विजेता घोषित किया गया। वहीं 75 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर नगर के गजेंद्र कुमार ने कन्नौज के प्रेमचंद्र को हराया।  महिला वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर नगर

की किरन पाल ने एक तरफा मुकाबले में कानपुर नगर की ही राजलक्ष्मी को नाक आउट में हरा दिया। राजलक्ष्मी के अंतिम राउंड को खेलने से मना करने पर किरन को विजेता घोषित किया गया। पुरुष वर्ग की भारत्तोलन प्रतियोगिता के 56 किलोग्राम भार वर्ग में इटावा के बहादुर सिंह विजेता रहे। 62 किलोग्राम भार वर्ग में औरैया के हेमराज ने बाजी मारी। 69 किलोग्राम भारवर्ग में इटावा के शिवकुमार प्रथम, फतेहगढ़ के शोभाराम द्वितीय तथा कन्नौज के इमरान खान

तृतीय रहे। महिला वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर नगर की रामा शर्मा प्रथम, नीतू यादव फतेहगढ़ द्वितीय तथा फतेहगढ़ की अलका गौतम तृतीय रहीं। 53 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहगढ़ की रत्नेश कुमारी प्रथम तथा निधि बाजपेई द्वितीय रहीं। 58 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर नगर की आकांक्षा सिंह ने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर पहला

स्थान पाया। वहीं फतेहगढ़ की रीना यादव व नीरज सिंह को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में कानपुर जोन की ललितपुर और कानपुर देहात की टीमें शामिल नहीं हुई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विजय यादव, एएसपी आरबी चौरसिया, सीओ सिटी योगेश कुमार, सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे, आरआई लाइन सुरेंद्र सिंह,

इंस्पेक्टर फर्रुखाबाद आरपी यादव, अनूप तिवारी, आदि मौजूद रहे। प्रबल पाठक, संजीव कटियार, सर्वेंद्र सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर बाबू सिंह यादव, महेश सिंह यादव, रामचंद्र, पुष्पेंद्र यादव, रजत क्रांतिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed