फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   To save their lives, breaking concrete houses

बचाने को अपनी जान, तोड़ रहे पक्के मकान

Tue, 26 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 26 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
To save their lives, breaking concrete houses
-गांव से तीन मीटर दूर बह रही रामगंगा
तहसील अमृतपुर क्षेत्र के गांव अलादपुर भटौली के मुहाने पर रामगंगा बह रही हैं। गांव से करीब तीन मीटर दूर रामगंगा बहने से ग्रामीणो ने अपने पक्के मकान तोड़ने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को तहसीलदार ने गांव का जायजा लिया और  लोगों से पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में जाकर रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



गांव के किनारे रहने वाले महावीर, राजेश राजपूत और अमरचंद्र ने मकान तोड़ने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही खेतों का कटान लगातार जारी है। मुन्नालाल, हरीराम, बलजीत, नरेश कुमार, दयाराम, मुंशीलाल, अमरचंद्र, छोटे सिंह, तुलाराम और छेदालाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि उन लोगों के कई बीघा खेत अभी तक कट चुके हैं और कटान अभी चल ही रहा है।
विज्ञापन


वहीं, तहसीलदार शेख आलम गीर ने ग्रामीणों से कहा कि उनके रहने के इंतजाम पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय अलादपुर भटौली में किए गए हैं। बिटोली देवी का कहना है कि स्कूल में रहने की तो व्यवस्था कर दी गई है लेकिन खाने-पीने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed