फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   To protect the historical heritage

ऐतिहासिक विरासतों की हिफाजत करें

Tue, 27 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Tue, 27 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
To protect the historical heritage
नवाब मोहम्मद खां बंगश (नई ईदगाह) के मकबरे पर माला चढ़ाते जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु व अन्य। - फोटो : amarujala
नवाब मोहम्मद खां बंगश वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मंगलवार को आयोजित जश्न-ए-फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने फर्रुखाबाद की गंगा-जमुनी तहजीब को मिसाल बताया। वहीं फर्रुखाबाद महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन



हयात बाग स्थित नवाब मोहम्मद खां बंगश (नई ईदगाह) के मकबरे पर फर्रुखाबाद के 302वें स्थापना दिवस पर कुरआन ख्वानी का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की ऐतिहासिक विरासतों की हिफाजत करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन


इस दौरान शहर के संस्थापक के नाम पर अस्पताल व मकबरों के संरक्षण की आवाज उठाई गई। इस दौरान फर्रुखाबाद महोत्सव समिति के पदाधिकारियों समेत मजार पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने चादर पेश की। जिलाधिकारी और सपा जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों का इतिहास नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर सिंह गंगवार ने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन्होंने कुर्बानी पेश की। उनके उत्तराधिकारियों को अधिकार मिलना चाहिए।


मौलाना एजाज अहमद नूरी ने मकबरे का रास्ता खोलने की मांग की। जिलाधिकारी ने मकबरे के बंद रास्ते की जांच कराने के निर्देश उप जिलाधिकारी सदर को दिए। फर्रुखाबाद महोत्सव समिति के अध्यक्ष डा. रामकृष्ण राजपूत ने फर्रुखाबाद के इतिहास पर प्रकाश डाला।



अध्यक्ष नवाब काजिम हुसैन ने मेहमानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर हाजी दिलदार हुसैन, हाजी अनीस अहमद खां, मोहम्मद यूनुस अंसारी, परवेज अली, हाजा राजा शमसी, शारिक अली, आकिल खां, साजिद अली, नवाब जुबैर, जावेद खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed