फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   To become an active member of the party members will make a hundred .

पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए सौ सदस्य बनाना होगा

Fri, 02 Jan 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 02 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
To become an active member of the party members will make a hundred .
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री ने पार्टी के सदस्यता अभियान की
विज्ञापन
शुक्रवार को आवास विकास स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी फाउंडेशन में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए सौ सदस्य बनाना होगा। 1 जनवरी से चलने वाले दूसरे चरण की सदस्यता के लिए प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 100 सदस्य बनाने होंगे।

साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि उन बूथों पर सदस्य बनाने जाएंगे, जहां लोकसभा चुनाव में 50 से कम वोट मिले थे। समीक्षा बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पार्टी का सक्रिय सदस्य बनना चाहता है। उसे ऐसे में इसके लिए न्यूनतम 100 सदस्य बनाने होंगे। कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान तीन उद्देश्यों को लेकर चल रहा है।

पहला उद्देश्य पार्टी का जनाधार बढ़ाना, दूसरा संगठन को मजबूत करना और तीसरा पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण की सफलता के लिए बूथ प्रवासी नया कार्यकर्ता नहीं होना चाहिए। 5 से 8 जनवरी तक जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता व प्रवासी उन बूथों पर जाकर सदस्य बनाएंगे, जहां पार्टी को लोकसभा चुनाव में 50 से कम वोट मिले थे।

9 से 11 जनवरी को बूथवार सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर कैंप के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू, क्षेत्रीय महामंत्री सत्यपाल सिंह, सांसद मुकेश राजपूत, मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, डा. रजनी सरीन,

डा. भूदेव सिंह राजपूत, राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, शमसाबाद चेयरमैन विजय गुप्ता, भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी, कुलदीप दुबे, डीएस राठौर, विमल कटियार, प्रभात अवस्थी, दिलीप भारद्वाज, शैलेंद्र सिंह राठौर और धीरेंद्र वर्मा के साथ ही मंडल सदस्यता प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रवासी एवं कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।


जमीन से जुड़े लोगों को ही पद
फर्रुखाबाद। भाजपा का पदाधिकारी तो दूर सक्रिय सदस्य बनना भी अब आसान नहीं होगा। संगठन में तरजीह उन्हीं सक्रिय सदस्यों को मिलेगी, जो जमीन से जुड़े होंगे। नवंबर  में नई जिला कमेटी का गठन भी हो जाएगा। यह बात संगठन की बैठक में छनकर बाहर आई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आकर्षित होकर पार्टी में शामिल होने वाले बड़बोले नेताओं को सीधे पद नहीं मिलेंगे। बड़े नेताओं की सिफारिश भी काम नहीं आएगी। वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर प्रदेश संगठन ने सदस्यता अभियान चला रखा है। इसमें बूथ सदस्यता, व्यक्तिगत सदस्यता, कैंप सदस्यता, सामूहिक सदस्यता के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है।

अभी तक जिले में 1.16 लाख सदस्य बनाए गए हैं जबकि 2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए पार्टी संगठन की विधानसभा वार बैठकों का दौर भी चल रहा है।
सूत्रों की मानें तो इस बार जिले की नई कमेटी का गठन सक्रिय सदस्यों के प्रशिक्षण के बाद ही होगा। सक्रिय सदस्य बनने से पहले व्यक्ति को साधारण सदस्य बनना होगा।

 इसके बाद उसे 100 नए सदस्यों की सूची प्रदेश संगठन को भेजनी होगी। पहले चरण का कार्य 31 मार्च तक चलेगा। अप्रैल-मई में सदस्य द्वारा भेजी गई सूची का भौतिक सत्यापन करने के लिए घर-घर जाकर बनाए गए सदस्यों के मोबाइल से पार्टी संगठन के टोल फ्री नंबर पर मिस काल देनी होगी। इसके बाद नाम और पता का मैसेज करना होगा। इसके बाद प्रदेश संगठन की ओर से बनाए गए कॉल सेंटर से सूची की क्रास चेकिंग कराई जाएगी।

चेकिंग में पास होने वाले ही सक्रिय सदस्य बनेंगे और फेल होने वाले की साधारण सदस्यता भी खतरे में होगी। उत्तीर्ण सदस्यों की टीम से ही जिले की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। यह कार्य अक्तूबर तक पूरा होगा और नई कमेटी का गठन नवंबर में कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि अभी तक पार्टी में ऊंचे ओहदा और रसूख रखने वाले प्रतिनिधियों की सिफारिशों के आधार पर पार्टी का गठन होता रहा है। अब इस नई पहल से इन लंबरदारों की संगठन में एक न चलेगी। जमीन से जुड़े लोग ही पार्टी में ओहदा प्राप्त करेंगे। यह बात प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल की बैठक से निकलकर बाहर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed