फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tightening of border due to increasing infection in neighboring district

पड़ोसी जनपद में बढ़ते संक्रमण को देख बॉर्डर पर सख्ती के निर्देश

Fri, 17 Apr 2020 08:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Tightening of border due to increasing infection in neighboring district
जिले की सीमा की पर निरीक्षण करते डीएम व एसपी। - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। पड़ोसी जनपद कासगंज में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएम, एसपी ने एटा कासगंज सीमा पर कड़ी चौकसी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमा से जुड़े चार स्थानों पर जाकर जायजा लिया।
विज्ञापन

कासगंज जनपद में कोरोना संक्रमित कई मरीज मिले हैं। इससे बचाव के लिए एटा व कासगंज की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने कंपिल क्षेत्र के गांव सादनगर के पास बनाए गए बैरियर व एटा जाने वाले मार्ग पर रुदायन के पास व कंपिल से अलीगंज जाने वाले मार्ग पर गांव करनपुर के पास बने बैरियर पर पहुंचकर जायजा लिया और कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद एटा की सीमा से जुड़े गांव बिराहिमपुर की सीमा के पास पहुंचे। वहां पर्याप्त फोर्स मिला। डीएम ने कहा कि माल वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए। किसी भी सूरत में इन वाहनों पर कोई व्यक्ति दूसरे जनपद का प्रवेश नहीं कर सके। एसडीएम अमित आसेरी, सीओ राजवीर सिंह गौर, इंस्पेक्टर विनय राय, एसओ कंपिल देवेंद्र सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार कन्नौज जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसको देखते हुए शुक्रवार को खुदागंज काली नदी व दरौरा के कन्नौज जनपद सीमा के स्थित बैरियर का अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया।
खुदागंज सीमा पर चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह को उन्होंने दिशा निर्देश देकर सख्ती की हिदायत दी। दरौरा में तैनात दरोगा सूर्य प्रकाश उपाध्याय से कहा कि बिना अधिकृत पास के किसी वाहन या व्यक्ति को जिले की सीमा में आने न दिया जाए।

पुलिसकर्मियों का किया सम्मान
कमालगंज। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मोनू चौहान, मिंटू ठाकुर, नबल पाल आदि ने जिले की सीमा खुदागंज पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह, चौकी प्रभारी अदयवीर सिंह सहित पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। ग्रामीण बैंक खुदागंज में भी बैंक कर्मचारियों को सम्मानित कर वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed