{"_id":"6a189372ce10a1faaf0815d9","slug":"thunderstorm-and-lightning-likely-red-alert-issued-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-142874-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आंधी-बारिश संग बिजली गिरने की आशंका, रेड अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आंधी-बारिश संग बिजली गिरने की आशंका, रेड अलर्ट जारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मौसम विभाग ने जनपद में शुक्रवार और शनिवार को तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसके मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। यह चेतावनी आगामी 48 घंटों के लिए है। लखनऊ से जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत फर्रुखाबाद सहित कानपुर मंडल में आगामी 48 घंटों के दौरान मौसम प्रतिकूल रहने की आशंका जताई गई है।
फर्रुखाबाद में 29 और 30 मई को गरज-चमक, तेज आंधी/अंधड़, भारी वर्षा और ओलावृष्टि की आशंका है। आंधी की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इससे जनजीवन, बिजली आपूर्ति और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। तापमान में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।
आंधी-तूफान और बिजली गिरने पर क्या करें
आंधी-तूफान के दौरान पक्के मकान के अंदर रहें और खिड़की-दरवाजे बंद रखें। बिजली उपकरणों के प्लग निकाल दें। टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर आदि बंद रखें। मोबाइल फोन चार्ज रखने के साथ टॉर्च, मोमबत्ती और माचिस तैयार रखें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधें। फसलों में सिंचाई व छिड़काव स्थगित करें। बाहर फंसने पर पक्की इमारत में शरण लें। आपात स्थिति में 1077 या 112 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
बिजली गिरने का सबसे अधिक खतरा पेड़ों के नीचे होता है, इसलिए वहां न रुकें। बिजली के खंभे, ट्रांसफॉर्मर, टूटे तारों, टिन शेड और बड़े होर्डिंग्स से दूर रहें। खुले मैदान, खेत, छत और ऊंचे स्थानों पर जाने से बचें। नदी, तालाब व नहरों में स्नान न करें। आंधी के दौरान दोपहिया वाहन का प्रयोग न करें। छाता, लोहे की रॉड, सरिया आदि लेकर बाहर न निकलें। यात्रा न करने की भी अपील की गई है।