फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three youth arrested with stolen bike

चोरी की बाइक समेत तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 22 Nov 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three youth arrested with stolen bike
फर्रुखाबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान इटावा से चोरी गई बाइक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली की चौकी कर्नलगंज इंचार्ज तेजबहादुर सिंह शनिवार शाम चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान तीन युवक बाइक से आ रहे थे।
सिपाहियों ने बाइक रोककर प्रपत्र मांगे लेकिन उनके पास बाइक के कागज नहीं थे। वाहन एप पर बाइक नंबर डालकर देखा तो वह जनपद इटावा के गांव कथुआ निवासी विजयवीर के नाम पर दर्ज पाई गई।
विज्ञापन

पूछने पर तीनों युवकों ने स्वीकारा कि दो वर्ष पहले बाइक चोरी की थी। शनिवार को इसे बेचने निकले थे। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा तेजबहादुर सिंह ने कायमगंज कोतवाली के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी जितेंद्र शाक्य, शमसाबाद के गांव किसरौली निवासी बंटी, नन्हें के खिलाफ चोरी की बाइक बरामद होने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों युवकों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed