फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three vicious arrests, eight bikes including bullet recovered

चोरी में तीन शातिर गिरफ्तार, बुलेट समेत आठ बाइकें बरामद

Sun, 15 Mar 2020 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Three vicious arrests, eight bikes including bullet recovered
चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
स्वाट टीम व शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान में वाहन चोरी में तीन शातिर गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बुलेट समेत आठ बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम उजागर हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी को भी दबिश मारी गई, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। पकड़े गए शातिरों के पास से तीन तमंचे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्र ने पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि शहर में घटनाओं की रोक थाम को लेकर अभियान चलाया चलाया गया था।
स्वाट टीम के प्रभारी दिनेश गौतम व शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय को सूचना मिली कि वाहन चोरों को गिरोह आ रहा है। इस पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शहर कोतवाली के मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी सतीश राजपूत, मोहल्ला कछियाना निवासी सनी सक्सेना, थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निवासी नितिन कश्यप को पकड़ लिया। इनके पास से तलाशी में तीन तमंचे वह छह कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए वाहन चोरी के आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक बुलेट समेत चोरी की आठ बाइकें बरामद कर ली हैं। चोरी के वाहनों को देहात क्षेत्रों में पांच से दस हजार रुपये में बेच देते थे।
पकड़े गए शातिरों ने बुलेट लकूला बस्ती से व डिस्कवर बाइक मऊदरवाजा थाना क्षेत्र से चुराई थी। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए हैं।
उनकी तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी मारी, लेकिन वह नहीं मिले। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस दौरान एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड, सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह व सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed