{"_id":"6738ee3386a02d890e0e66b4","slug":"three-urban-health-temples-could-not-run-even-after-recruitment-of-17-doctors-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-117683-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दोस्त ने शादी में मांगे पैसे, नहीं थे पास तो कर डाली लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दोस्त ने शादी में मांगे पैसे, नहीं थे पास तो कर डाली लूट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जमीन का बैनामा करने के बाद घर वापस जा रहे ग्रामीणों से बाइक सवार बदमाशों ने चार लाख रुपए से भरा झोला छीन लिया था। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाने में रिपाेर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने घटना का चौथे दिन खुलासा कर दिया। नकदी से भरा झोला लूटने और एक युवक से मोबाइल छीनने के मामले में पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया।
क्षेत्र के गांव मॉडल शंकरपुर निवासी अनंगपाल सिंह अपने साथी चंचल उर्फ अंशुमान के साथ बाइक से बुधवार को एक बीघा खेत का बैनामा कर घर वापस जा रहे थे। गोसरपुर तिराहे के करीब सौ मीटर आगे बाइक सवार लुटेरों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी बाइक गिर गई। लुटेरे झोला छीनकर भाग गए। झोले में तीन लाख 89 हजार 400 रुपये रखे थे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली थी। मातहतों को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे।
कड़ाई से पूछताछ में चंचल ने पुलिस काे मोहम्मदाबाद के किसानन नगला के अवंतीबाई नगर के अनुपम, विजय कुमार, अक्षय कुमार और रोहिला के मोहल्ला गंगा नगर निवासी जयंत यादव के साथ घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। उसने बताया कि पूरी योजना पहले से बनाई गई थी। पुलिस ने शनिवार को पांचों आरोपियों को नीबकरोरी की तरफ जाने वाले पुराने अंडर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से तीन लाख 89 हजार 400 रुपये बरामद कर लिए। वहीं नौ नवंबर को थाना नवाबगंज के करनपुर निवासी संजेश सिंह ने मोहम्मदाबाद पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह बाइक से जा रहे थो तभी रास्ते में दो बाइकों पर पर सवार चार लुटेरों ने उनका मोबाइल छीन लिया था। छीना हुआ मोबाइल जयंत, अनुपम, विजय और अक्षय के पास से बरामद किया गया। चंचल ने बताया कि दोस्त अनुपम की 28 नवंबर को शादी है। उसने पैसे की मांग की थी। उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए उसने साथियों के साथ लूट की योजना बनाई थी। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पीड़ित के साथ बाइक पर जा रहे युवक ने ही लूट की योजना बनाई थी। पूछताछ में सभी ने जुर्म कबूल लिया है।