फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three teenagers caught with iron angle in Linjiganj, partner ran away

Farrukhabad News: लिंजीगंज में लोहे के एंगल संग तीन किशोर पकड़े, साथी भागा

Wed, 11 Oct 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three teenagers caught with iron angle in Linjiganj, partner ran away
फर्रुखाबाद। लिंजीगंज बाजार में सात दिन पूर्व एक महिला दुकानदार के 65 हजार रुपये से भरा थैला चोरी हो गया था। इसके बाद से चौकन्ने व्यापारियों ने मंगलवार सुबह लोहे का भारी एंगल ले जा रहे तीन किशोरों को पकड़ लिया। उनका साथी भागने में सफल रहा। तीनों संदिग्धों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने भागे संदिग्ध शातिर के रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने से कुछ दूर रहने वाले शेर सिंह की पुत्री कोमल किराना की दुकान चलाती हैं। वह चार अक्तूबर को लिंजीगंज में दुकान का सामान खरीदने गई थीं। एक दुकान से दालमोठ खरीद रही थीं। उन्होंने 65 हजार रुपये से भरा थैला काउंटर पर रख दिया। चंद मिनट में ही थैला वहां से गायब हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, मगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कोमल का रुपये भरा थैला चोरी होने के बाद लिंजीगंज के व्यापारी चौकन्ने थे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे तीन किशोर एक मोटा लोहे का एंगल लेकर जा रहे थे। उसके कुछ दूर आगे एक शातिर युवक भी चल रहा था। व्यापारी शातिर युवक को पहचानते थे। उन्होंने जैसे ही युवकों को पकड़ना चाहा तो शातिर भाग गया। लोगों ने तीनों किशोरों को दबोच लिया। तीनों ने खटकपुरा निवासी बताया। कहा कि भागा युवक उसे ले जाता था। कभी झोला तो कभी सामान उठाकर दे देता था। वह उसे लाकर कुछ दूरी पर सौंप देते थे। उसके बदले वह रुपये देता था। व्यापारियों ने तीनों किशोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने भागे युवक के एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही दुकानदार कोमल भी थाने पहुंची। इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने बताया कि चोरी की बात नहीं बताई गई। एक रुपये भरा थैला गायब होने की सूचना दी गई थी। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed