{"_id":"61d5ded89017161d574dbf6d","slug":"three-sued-for-shooting-hospital-worker-farrukhabad-news-knp673755695","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल कर्मी को गोली मारने में तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल कर्मी को गोली मारने में तीन पर मुकदमा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में अभिनव तोमर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कादरी गेट चौकी के पास कार पर सवार अस्पताल कर्मी की हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में एक को पुलिस ने पकड़ लिया है। बाकी फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
वहीं, मंगलवार देर रात बढ़पुर में हुई फायरिंग के एक अन्य मामले में कादरी गेट पर गोली लगने से घायल युवक के दो साथियों समेत पांच नामजद व अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में पुुलिस ने एक आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है।
कादरी गेट के पास मंगलवार की शाम बाइक सवार तीन लोगों ने कार पर सवार नेकपुर चौकी के रहने वाले अमन शुक्ला को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में अमन के पिता अनिल कुमार शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि बेटा अमन शुक्ला अपने बाबा का पांचाल घाट पर दीपदान करके दोस्त आवास विकास कालोनी निवासी वैभव राठौर, अमर गुप्ता, व दीनदयाल बाग के आनंद भदौरिया के साथ घर लौट रहा था।
विज्ञापन
कादरी गेट पर बाइक पर सवार राजीव गांधी नगर के आकाश शाक्य व अंकित ने पकड़ लिया और अभिनव ने अमन गोली मार दी। दूसरी गोली वैभव के पास से निकल गई। अभिनव को पुलिस ने पकड़ लिया है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
इधर, मंगलवार देर रात बढ़पुर निवासी रजत को रास्ते में घेरकर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया था। आरोपियों ने फायरिंग भी की थी। मोहल्ले के लोगों के एकजुट होने पर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में रजत ने कादरीगेट की घटना में गोली से घायल अमन के साथी आनंद भदौरिया, अमर गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, आयुष ठाकुर, भानु ठाकुर, अज्ञात बाइक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने देर रात ही अमर गुप्ता के पिता को हिरासत में ले लिया है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीमें लगा दी गईं हैं।