फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three smugglers including four lakh weed caught

चार लाख की चरस समेत तीन तस्कर पुलिस ने दबोचे

Sat, 30 May 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers including four lakh weed caught
चार लाख की चरस समेत तीन तस्कर दबोचे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना एसओ व एसओजी ने डबरी मोड़ से कार सवार तीन तस्करों को दबोच लिया। इनसे चार लाख कीमत की एक किलो चार सौ ग्राम चरस बरामद की है। पकड़े गए लोगों में पौने दो करोड़ के गबन का आरोपी भी शामिल है।
एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया की एसओजी प्रभारी दिनेश गौतम, राजेपुर एसओ जयंती प्रसाद गंगवार ने शुक्रवार रात डबरी मोड़ पर एक कार को रोक कर चेक किया। उसमें एक किलो चार सौ ग्राम चरस बरामद हुई। इस कार में सवार जिला शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद के मोहल्ला कानून गोयान निवासी धुव्र कुमार श्रीवास्तव, विकेश कुमार गुप्ता, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव रेहा निवासी विश्वास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद चरस की कीमत चार लाख बीस हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव अजमतपुर निवासी ऋषभ कुमार ने 18 दिसंबर 2019 को कोर्ट के आदेश पर धुव्र कुमार श्रीवास्तव समेत 15 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में 2 करोड़ 75 लाख के गबन का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि मोहल्ला राजीव गांधी नगर में एक सोसाइटी का आफिस खोलकर तीन सौ अभिकर्ताओं के माध्यम से 1500 सदस्य बनाकर पौने दो करोड़ रुपये गबन कर निदेशक व अन्य कर्मचारी आफिस बंद करके चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आफिस में धुव्र भी नौकरी करता था। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड से जानकारी तो पता चला कि विवेचक रेलवे रोड चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। दो करोड़ से अधिक का मामला होने से जांच ईओडब्ल्यू से कराए जाने को लेकर विवेचक की ओर से सीओ के माध्यम से एसपी को पत्र भेजा गया है। गबन के आरोपी के पकड़े जाने के बाद विवेचक राजीव कुमार ने बताया कि वह आरोपी को रिमांड पर लेकर कार्रवाई करेंगे।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे विभाग की अपराध सूची में नहीं किए जाते शामिल
कोर्ट के आदेश पर हत्या, लूट, डकैती जैसे अपराध के मुकदमे अपराध की सूची में शामिल नहीं किए जाते हैं। इन मुकदमों की जांच में विवेचक कई वर्ष लगा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed