{"_id":"60f577838ebc3e6d8b1bafb4","slug":"three-smugglers-including-50-lakh-opium-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: 50 लाख की अफीम समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, एक साथी हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: 50 लाख की अफीम समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, एक साथी हुआ फरार
Mon, 19 Jul 2021 06:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Jul 2021 06:31 PM IST
सार
पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि झारखंड के जनपद रांची से अफीम लेकर जनपद बरेली गांव नकटिया निवासी पप्पू उर्फ नजाकत को बेचते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में 50 लाख की अफीम सहित अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरोह का एक साथी फरार हो गया। ये लोग बरेली के सरगना को सप्लाई देने जा रहे थे।
पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। एएसपी अजय प्रताप ने पुलिस लाइन के सभागार में सोमवार को बताया कि रविवार रात शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय व दरोगा अकरम को सूचना मिली कि कुछ लोग कार में अफीम लेकर जा रहे हैं।
पुलिस ने मसेनी चौराहे के पास कार को रोक लिया। कार में सवार जनपद बरेली थाना विसारतगंज के गांव इस्माइलपुर निवासी यादवेंद्र सरदार, गांव नौहरी निवासी गुरुदास सिंह सरदार व जनपद बरेली थाना अलीगंज के गांव अंतपुर निवासी विकास सिंह को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से चार किलो अफीम बरामद हुई। गिरोह का साथी थाना अलीगंज कस्बा अलीगंज अंडा निवासी सबलू पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि झारखंड के जनपद रांची से अफीम लेकर जनपद बरेली गांव नकटिया निवासी पप्पू उर्फ नजाकत को बेचते हैं।
वह काफी समय से ये काम कर रहे थे। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इनके पास मिली कार को जब्त कर लिया है। इनके नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
पकड़े गए लोगों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कुल कीमत पचास लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों लोगों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।