{"_id":"5ef8cf6d8ebc3e42cc661d74","slug":"three-people-injured-in-tractor-collision-jammed-farrukhabad-news-knp568134318","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से तीन हलवाई घायल, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से तीन हलवाई घायल, लगाया जाम
विज्ञापन
भोजपुर बघार के निकट मुख्य मार्ग पर पड़ी ईटों को हटाते ग्रामीण।
- फोटो : FARRUKHABAD
ट्रैक्टर की टक्कर से तीन लोग घायल, लगाया जाम
कमालगंज। ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन बाइक सवार हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। परिजनों ने पहुंचकर मुख्य मार्ग पर ईंटे डालकर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को खदेड़ कर जाम खुलवाया। एंबुलेंस से दो घायलों को लोहिया अस्पताल व एक को निजी वाहन से सीएचसी भर्ती कराया गया।
थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर निवासी प्रदीप (30) पुत्र बसंतलाल हलवाई है। रविवार सुबह प्रदीप गांव के आकाश (28) पुत्र लाखन सिंह व गढ़िया निवासी नितिन (16) पुत्र सुरेश चंद्र के साथ एक बाइक से भोजपुर जा रहे थे। रास्ते में बघार के निकट उसकी बाइक से फतेहगढ़ की ओर से आ रहे ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई।
इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। गांव के अन्य कारीगर पीछे से पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली पर लदी ईंटों से कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
घायल आकाश व नितिन को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया। प्रदीप को सीएचसी कमालगंज भेज दिया गया। भोजपुर चौकी प्रभारी सुधीर सिंह ने पहुंचकर परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। उनकी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
काफी समझाने पर जब परिजन नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें खदेड़ दिया। वहां से गुजर रहे मनरेगा मजदूरों से सड़क पर पड़ी ईंटों को हटवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कराया गया। दोनों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। घायल के परिजनों ने बताया कि तीनों घायल भोजपुर गांव में एक कार्यक्रम के लिए मिठाई बनाने का काम करने जा रहे थे।