फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three people including the contractor's son died in a collision between a car and a DCM.

Farrukhabad News: कार व डीसीएम की भिड़ंत में ठेकेदार के पुत्र सहित तीन की मौत

Mon, 16 Feb 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 16 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three people including the contractor's son died in a collision between a car and a DCM.
फोटो-33 मोहित कुदे​शिया। फाइल फोटो
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर गांव भाऊपुर खुर्द के पास रविवार रात को कार व डीसीएम की भिड़ंत में ठेकेदार के पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत गंभीर होने पर तीन को रेफर कर दिया।
विज्ञापन




फतेहगढ़ के मोहल्ला तलैया लेन निवासी शशि कुमार कुदेसिया (55) ठेकेदारी करते हैं। इन दिनों वह गांव सरैया में सीसी सड़क का निर्माण करा रहे हैं। रविवार को वह बेटे मोहित कुमार कुदेशिया (34) के साथ कार से वहां गए थे। मोहित के पास ब्रांडेड पानी की एजेंसी भी है। इसके अलावा मोहित पैक्सफेड में संविदा पर अवर अभियंता भी थे। सरैया में काम बंद होने के बाद रात करीब आठ बजे सभी वापस घर जा रहे थे। मोहित कार चला रहे थे। उसमें शशि कुमार, हाथीखाना निवासी ध्रुव कुमार (25) व तलैयालेन निवासी अज्ञात (38) व मोहल्ला जाफरी निवासी अजय राठौर उर्फ टीटू (35) सवार थे। इस दौरान इटावा-बरेली हाईवे पर भाऊपुर स्थित शारदा कोल्ड स्टोरेज के पास सेंट्रल जेल की ओर से आ रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई। इससे कार व डीसीएम सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां मोहित, टीटू व जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी डीसीएम चालक देवेंद्र शाक्य (40) के 12 वर्षीय बेटे विराट को मृत घोषित कर दिया गया। देवेंद्र, उसके बेटे सिद्धार्थ, कार सवार शशि कुमार, ध्रुव कुमार व अज्ञात को भर्ती कर लिया गया। वहां हालत चिंताजनक होने पर सिद्धार्थ, ध्रुव व अज्ञात को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर शशि के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। इससे वहां चीख पुकार मच गई। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसपी आरती सिंह ने लोहिया अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि डीसीएम व कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो हुई है। घायलों का इलाज लोहिया अस्पताल में हो रहा है।
विज्ञापन


डीसीएम में लदे थे कॉपर के रोल
गांव जैतपुर निवासी चालक देवेंद्र शाक्य कहीं से डीसीएम में कपर के रोल लादकर लाया था। वह बच्चों को डीसीएम में बैठाकर उसमें डीजल भरवाने के लिए गांव पपियापुर स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। वहां से वह डीजल वापस घर जा रहा था। इस दौरान डीसीएम पर लदे कॉपर का एक रोल खुलकर बाहर निकल गया। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। दुर्घटना के बाद डीसीएम पर लदे दो अन्य रोल भी नीचे गिर गए। इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों व कॉपर के रोल को सड़क से हटवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक साथ दो दुर्घटनाओं के घायलों के पहुंचने से इमरजेंसी में खलबली
राजेपुर के चाचूपुर के पास ट्रैक्टर टक्कर से ई-रिक्शा पलटने से घायल हुए चार लोग लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। स्वास्थ्य कर्मचारी व डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। तभी इटावा-बरेली हाईवे पर भाऊपुर के पास डीसीएम व कार की भिड़ंत में घायल व मरे आठ लोग पहुंच गए। इससे इमरजेंसी में अफरातफरी की स्थिति बन गई। कर्मचारियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला।

फोटो-33 मोहित कुदेशिया। फाइल फोटो

फोटो-33 मोहित कुदेशिया। फाइल फोटो

फोटो-33 मोहित कुदेशिया। फाइल फोटो

फोटो-33 मोहित कुदेशिया। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed