{"_id":"5fc7c7fa8ebc3e9b7766aea2","slug":"three-people-caught-in-ground-dispute-left-farrukhabad-news-knp5976126136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में तीन लोगों को पकड़ा, छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में तीन लोगों को पकड़ा, छोड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। थाने के पास एक जमीन पर भवन निर्माण के वक्त दूसरे पक्ष ने निर्माण कार्य रुकवाने को विवाद खड़ा कर दिया। जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। शिकायत मिलते ही पुलिस एक पक्ष के दो लोगों और जमीन का बैनामा कराने वाले को थाने ले आई। बाद में तीनों को छोड़ दिया गया।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला तराई निवासी असलम चौधरी और अच्छे के परिवार की कुछ जमीन है। इस जमीन में से दो बिस्वा अच्छे ने अलीम के नाम बेच दी। अलीम खरीदी गई जमीन पर भवन निर्माण करवा रहे थे। मंगलवार को असलम ने भवन निर्माण रुकवाने के लिए थाने में शिकायत कर दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और असलम, इरफान और अलीम को थाने ले आई। इसके बाद सिफारिश करने वालों का थाने में जमावड़ा लग गया। पुलिस ने देर रात तीनों लोगों को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि शिकायत आई थी। वह चुनाव ड्यूटी में थे। इस कारण दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
यह है विवाद की मुख्य वजह
तराई मोहल्ले में दो परिवारों की कुल 52 बिस्वा जमीन है। इसमें एक पक्ष 36 बिस्वा और दूसरा 16 बिस्वा पर काबिज है। जमीन को बराबर लेने के लिए दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है।