फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three mobile centers were set up to buy wheat from farmers at their homes.

Farrukhabad News: किसानों से घर बैठे गेहूं खरीदने के लिए तीन मोबाइल केंद्र बने

Sun, 01 Mar 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 01 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Three mobile centers were set up to buy wheat from farmers at their homes.
फर्रुखाबाद। जनपद में 17 मार्च से 26 केंद्रों पर होगी गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। जबकि तीन मोबाइल क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इससे किसान घर बैठे अपना गेहूं बेच सकेंगे। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। क्रय केंद्रों में खाद्य विभाग के 6, पीसीएफ के 17 और एफसीआई के तीन केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले वर्षों में गेहूं की सरकारी खरीद लक्ष्य से काफी कम होने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए शासन से इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। गत वर्ष 2425 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू की गई थी। इस बार गेहूं की सरकारी खरीद के लिए जनपद में 26 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि अभी खेतों में गेहूं की फसल तैयार नहीं है। फिर भी 17 मार्च से क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। इससे किसान क्रय केंद्र पर जाकर अपना गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा सकें और गेहूं तैयार होने पर आसानी से बेच सकें। शहर की सातनपुर मंडी में तीन केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। वहीं मोहम्मदाबाद व राजेपुर में दो-दो क्रय केंद्र खुलेंगे। पीसीएफ के सर्वाधिक 17 केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं खाद्य विभाग के छह और एफसीआई के तीन केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी।
विज्ञापन


इन स्थानों पर खोले जाएंगे गेहूं क्रय केंद्र

खाद्य एवं विपणन विभाग (हॉट शाखा) के छह क्रय केंद्रों में शहर की सातनपुर मंडी के अलावा कमालगंज, मोहम्मदाबाद व कायमगंज मंडी, शमसाबाद उपमंडी व राजेपुर में क्रय केंद्र खोले जाएंगे। पीसीएफ के 17 केंद्रों में सातनपुर स्थित आलू विकास एवं विपणन संघ, बी-पैक्स(साधन सहकारी समिति) नगला बजीर खारबंदी, महलई, बरौन, नीबकरोरी, हरकमपुर, पखना, मदनपुर, चिलसरा, नगला नान, कनासी, सलेमपुर एट आंतर, कुबेरपुर कुतलूपुर, अमृतपुर, पिथनापुर, महमदगंज परमनगर व बी-पैक्स नयागांव हुसैनपुर हड़ाई में गेहूं की सरकारी खरीद होगी। भारतीय खाद्य निगम(एफसीआई) के तीन क्रय केंद्रों में सातनपुर मंडी, मोहम्मदाबाद मंडी व राजेपुर में गेहूं की सरकारी खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कराएं पंजीकरण

डिप्टी आरएमओ रोली सिंह ने बताया कि गेहूं की सरकारी खरीद के लिए जिले में 17 मार्च से 26 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। इस बार तहसील सदर, अमृतपुर व कायमगंज में कुल तीन मोबाइल क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इससे किसानों से उनके घर पर ही गेहूं की खरीद की जा सकेगी। किसान अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed