फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three lakhs stolen at Zardozi businessman's house

जरदोजी कारोबारी के घर तीन लाख की चोरी

Sat, 13 Feb 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Three lakhs stolen at Zardozi businessman's house
अलमारी खोल चोरी की जानकारी देती नसीम बेगम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मोहल्ला छावनी निवासी जरदोजी कारोबारी के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर जेवर, नगदी और लहंगे समेत करीब तीन लाख का माल उठा ले गए। बीमार कारोबारी के इलाज के सिलसिले में परिवार के लोग अलीगढ़ में थे। शनिवार देर शाम लौटने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला छावनी निवासी जरदोजी कारोबारी सरफराज कुरैशी का दो महीने से अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। घर में ताला लगाकर पूरा परिवार उनके साथ गया था। शनिवार शाम करीब सात बजे सरफराज की मां नसीम बेगम और पुत्र जीशान कुरैशी घर लौटे।
विज्ञापन

मुख्यगेट खोलकर अंदर पहुंचे तो कमरों और अलमारी के ताले टूटे मिले। सामान भी बिखरा था। गैलरी में खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। नसीम ने बताया कि चोर छत पर चढ़े और दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर में उतर आए। चोर अलमारी से करीब सवा लाख रुपये कीमत के 16 लहंगे, 40 हजार रुपये, तीन सोने की अंगूठी व अन्य सामान समेत करीब तीन लाख का माल ले गए हैं। परिजनों ने देर रात पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाली क्षेत्र की नखास चौकी प्रभारी शंकरानंद ने बताया कि चौकी पर नहीं हैं। इससे तहरीर मिलने की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed